करो न अब गुणगान, बहुत हुआ सम्मान,
बचा लो अपना मान, तुम्हारी जय होवे,
मानव सह विज्ञान, मत झाड़ो तुम ज्ञान,
मर गए संत महान, तुम्हारी जय होवे,
मर गए संत महान, तुम्हारी जय होवे,
भाग्य का न कर ध्यान, कर्म बड़ा बलवान,
मानव कर्म महान, तुम्हारी जय होवे,
गीता का ले ज्ञान, ईश्वर है सर्व प्रधान,
मत कर तू अभिमान, तुम्हारी जय होवे,
जीवन है वरदान, बना सब जीवों मे विद्वान,
ना कर तू इसका अपमान,तुम्हारी जय होवे,
प्रेम का कर तू दान, नहीं है कोई प्रेम समान,
सुन ले तू मानव संतान, तुम्हारी जय होवे,

No comments:
Post a Comment