बड़ी दूर रास्ता है, हवाओं का सफर है,
मंजिल ये कौन सी है, कहाँ-का ये शहर है,
नीला है आसमान और धरती हरी भरी,
सपनों का शहर है कोई, जन्नत का शहर है,
चटके है बनके फूल कली, तारों की रात है,
महके गुलाब सी गली, खुशबू का शहर है,
हर कोई गुनगुना रहा भवरों के गीत सा,
बहते है सुर, के साज का सरगम का शहर है,
छलके है जाम शरबती, मदहोश चाँदनी,
बहते हैं मौज मे सभी, झरनों का शहर है,

1 comment:
nice lines
Post a Comment